Watch

Tuesday 22 January 2019

क्या सीकर से चुनाव लड़ेंगे सनी देओल?



राजस्थान विधानसभा चुनावों में सीकर की आठों विधानसभा सीटों पर कोंग्रेस की जीत के बाद भाजपा विरोधी लहर इस कद्र हावी हुई बताई जा रही है कि कोई भी कार्यकर्त्ता लोकसभा चुनावों में टिकेट के लिए अपनी दावेदारी करने से भी कतराते बताये जा रहे हैं। इस बात पर कोंग्रेसी उपरी मन से तंज कसते हुए कहते नज़र आ रहे हैं  कि भाजपा के पास अब कोई कार्यकर्त्ता ही नहीं बचेइसलिए अभिनेता के सहारे चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। हालांकि सुपर स्टार सनी देओल की इस चर्चा से खौफजदा भी लग रहे हैं।

इसी के चलते सीकर लोकसभा सीट से सुपर स्टार सनी देओल के भाजपा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। हालांकि हाल ही में मिडिया को वर्तमान सांसद सुमेदानंद द्वारा सीकर लोकसभा सीट से सुपर स्टार सनी देओल के भाजपा से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को कोरी अफवाह करार दिया है। आइये सुने वर्तमान सीकर सांसद सुमेदानंद को ….
दरअसलजानकारों का कहना है कि सीकर संसदीय सीट पर कई साल से जाटों काएक छत्र राज चल रहा है और सीकर जाटोंका मजबूत किला बन गया है। हम आपको बता दे कि सीकर लोकसभा क्षेत्र में कुल मतों में जाट मतदाताओं की संख्या बहुत ज्यादा है जिसके चलते कोई भी पार्टी जाटों के अलावा किसी अन्य को टिकेट देने की गलती नहीं करती है। सनी देओल खुद जाट समुदाय से आते हैं और अन्य जातियों के युवाओं का वोट हासिल कर पाने में सक्षम भी हैं। यहाँ हम यह भी बता दे कि भाजपा से सनी देओल के पिता और एंग्रीमैंन धर्मेन्द्र भी बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा के लिए चुनाव लड़कर जीत चुके हैं।
हालांकि इसी बीच सीकर लोकसभा सीट से कोंग्रेस की ओर से प्रबल दावेदारी के रूप में भाजपा से कोंग्रेस में सुभाष महरिया, राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले युवा कोंग्रेस कायकर्ता सुभाष मील, जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह जाट, पूर्व जिला प्रमुख और कद्दावर कोंग्रेसी नेता एवं पूर्व कोंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की पुत्रवधू डॉ. रीटासिंह के नामों पर चर्चा चल रही है।
अगर सुपर स्टार सनी देओल को भाजपा सीकर लोकसभा सीट से खड़ा करती है तो जनता निश्चित ही कोंग्रेस के लिए बहुत मुश्किलों भरा होगा लोकसभा सीकर सीट की जीत का सफ़र। लेकिन क्या वास्तव में सनी पाजी राजस्थान की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे? मुद्दे की तह तक जाने के लिए हमने सनी देओल के ऑफिसियल Twitter handle को चेक किया गया लेकिन वह भी कुछ नहीं मिला। आइये आपको दिखाते हैं सुपर स्टार सनी देओल काTwitter handle.....आप देख सकते हैं पिछले दस दिनों में ऐसा कोई ट्वीट हमे तो दिखाई नहीं दिया....इस चर्चा के पीछे जागरण डॉट कॉम पर 13 मार्च 2014 पर एक खबर भी मानी जा सकती है  जिसमें 2014 के आम चुनावों में उत्तर प्रदेश फतेहपुर सीकरी सीट पर दावेदारी के गदर में एक नाम सिने स्टार सनी देओल का भी अचानक से सुर्खियों में आ हुआ था। सीकर से चुनाव लड़ने का सनी पाजी की संभावना इस पर भी आधारित हो सकती है।डिस्क्रिप्शन बॉक्स में मैं जागरण डॉट कॉम का लिंक दे रहे हूँ आप भी चेक कर सकते हैं
कुल मिलाकर निष्कर्ष के तौर पर कह सकते हैं कि हो सकता है कि भाजपा की आलाकमान वर्तमान में  सीकर लोकसभा क्षेत्र की स्थिति का आंकलन कर इन कयासों को सही भी साबित कर सकती है क्योंकि धुँआ बिना आग के संभव नहीं है। इसलिए सीकर लोकसभा से सुपर स्टार सनी देओल के सांसद का चुनाव लड़ने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन फ़िलहाल तो ये कयास मात्र ही हैं।






*Contents are subject to copyright                           




                                                                                                           Any Error? Report Us

No comments:

Post a Comment