Watch

Sunday 3 March 2019

राजस्थान लोकसभा की 25 सीटों पर कौन होगा सरताज? राजस्थान लोकसभा सीटों क...


           



    राजस्थान में किसके सर पर होगा लोकसभा ताज? कांग्रेस या भाजपा कौन होगा लोकसभा चुनाव में राजस्थान का  सरताज?  नमस्कार, डॉ. नीरज नील इस एपिसोड में हम इसी मुद्दे की तह तक जाकर बेबाकी के साथ इस मुद्दे पर एक सच्ची तस्वीर आपके सामने रखने का प्रयास करेंगे। लोकतंत्र में चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन इंडिया में इन चुनाव को लेकर भी अनेकता नजर आती है। इस एपिसोड में हम आने वाले आम चुनाव अर्थात लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों को विस्तृत विस्तृत करेंगे और साथ ही कौन सा फैक्टर कहां ज्यादा प्रभावी हो रहा है उस पर भी चर्चा करेंगे। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर निकट संभाव्यता को भी हम इस एपिसोड में रखने का प्रयास कर रहे हैं । इससे पहले कि आगे बढ़े नजर डालते हैं वर्तमान स्थिति पर-

#जयपुर
रामचरण बोहरा 8,63,358
जीत का अन्तर: 5,39,345
निकटतम प्रतिद्वंदी
महेश जोशी 3,24,013
वीरेन्द्र सिंह 55,118
डी. के. छंगनानी 15,597
2009 : महेश जोशी, कांग्रेस


#अजमेर
सांवरलाल जाट 6,37,874
जीत का अन्तर: 1,71,983
निकटतम प्रतिद्वंदी
सचिन पायलट 4,65,891
सांवर लाल 12,149
2009: सचिन पायलट, कांग्रेस

#बाड़मेर
कर्नल सोनाराम 4,88,747
जीत का अन्तर: 87,461
निकटतम प्रतिद्वंदी
जसवंत सिंह 4,01,286
हरीश चौधरी 2,20,881
रामा राम 17,563
2009: हरीश चौधरी, कांग्रेस

#दौसा
हरीशचन्द्र मीणा 3,15,059
जीत का अन्तर: 45,404
निकटतम प्रतिद्वंदी
किरोड़ी लाल 2,69,655
नमोनारायण मीणा 1,81,272
शिवपाल गुर्जर 82,549
2009: किरोड़ीलाल मीणा, निर्दलीय

#गंगानगर
निहाल चंद 6,58,130
जीत का अन्तर: 2,91,741
निकटतम प्रतिद्वंदी
भंवरलाल मेघवाल 3,66,389
शिमला देवी नायक 1,06,585
दुलीचंद मेघवाल 11,981
2009 : भरत मेघवाल, कांग्रेस


#बीकानेर
अर्जुन राम मेघवाल 5,84,932
जीत का अन्तर: 3,08,079
निकटतम प्रतिद्वंदी
शंकर पन्नू 2,76,853
मांगी लाल नायक 16,839
डॉ. गौरी शंकर डाबी 14,148
2009 : अर्जुन मेघवाल, भाजपा

#टोंक-सवाईमाधोपुर

सुखबीर सिंह जौनपुरिया 5,48,179
जीत का अन्तर: 1,35,311
निकटतम प्रतिद्वंदी
मो. अजहरूद्दीन 4,12,868
जगमोहन मीणा 14,600
2009: नमोनारायण मीणा, कांग्रेस


#अलवर
महंत चांदनाथ 6,42,278
जीत का अन्तर: 2,83,895
निकटतम प्रतिद्वंदी
जितेन्द्र सिंह 3,58,383
आजाद हुसैन 19,483
वीरेन्द्र विद्रोही 8,517
2009: जितेंद्र सिंह, कांग्रेस

#करौली-धौलपुर
मनोज राजौरिया 4,02,407
जीत का अन्तर: 27,216
निकटतम प्रतिद्वंदी
लख्खीराम 375191
जी. आर. बरूआ 25,150
2009: खिलाड़ीलाल बैरवा, कांग्रेस

#पाली
पी. पी. चौधरी 7,11,772
जीत का अन्तर: 3,99,039
निकटतम प्रतिद्वंदी
मुन्नी देवी गोदारा 3,12,733
भोजराज 16,469
जगदीश 7,186
2009 : बद्रीराम जाखड़, कांग्रेस

#जोधपुर
गजेन्द्र सिंह शेखावत 7,13,515
जीत का अन्तर: 4,10,051
निकटतम प्रतिद्वंदी
चंद्रेश कुमारी 3,03,464
गोपाराम मेघवाल 1,3511
विज्ञान मोदी 8,552
2009 : चंद्रेश कुमारी, कांग्रेस

#जालौर
देवजी पटेल 5,80,508
जीत का अन्तर: 3,81,145
निकटतम प्रतिद्वंदी
उदयलाल आंजना 1,99,363
बूटा सिंह 1,75,344
2009: देवजी पटेल, भाजपा

#उदयपुर
अर्जुनलाल मीणा 6,60,373
जीत का अन्तर: 2,36,762
निकटतम प्रतिद्वंदी
रघुवीर सिंह 4,23,611
लक्ष्मण भील 20,690
2009: रघुवीर मीणा, कांग्रेस

#बांसवाड़ा
मानशंकर निनामा 5,77,433
जीत का अन्तर: 91,916
निकटतम प्रतिद्वंदी
रेशम मालवीया 4,85,517
विजयपाल 27,886
2009: ताराचंद भगोरा, कांग्रेस

#चित्तौड़गढ
सी. पी. जोशी 7,03,236
जीत का अन्तर: 3,16,857
निकटतम प्रतिद्वंदी
गिरिजा व्यास 3,86,379
राधा देवी 21,593
यशवंत पुरी 12,675
2009: गिरिजा व्यास, कांग्रेस

#राजसमन्द
हरिओम सिंह राठौड़ 6,44,794
जीत का अन्तर: 3,95,705
निकटतम प्रतिद्वंदी
गोपाल सिंह शेखावत 2,49,089
नीरू राम 14,579
संजय चौधरी 12,479
2009: गोपाल सिंह, कांग्रेस

#झालावाड़-बारां
दुष्यंत सिंह 6,76,108
जीत का अन्तर: 2,81,546
निकटतम प्रतिद्वंदी
प्रमोद भाया 3,94,556
चंद्र सिंह 23,587
2009: दुष्यंत सिंह, भाजपा

#सीकर
सुमेधानंद 4,99,428
जीत का अन्तर: 2,39,196
निकटतम प्रतिद्वंदी
प्रताप सिंह जाट 2,60,232
सुभाष्ा महरिया 1,88,841
मेजर सुरेन्द्र पूनिया 15,666
2009: महादेव सिंह, कांग्रेस

#कोटा
ओम बिरला 6,44,822
जीत का अन्तर: 2,00,782
निकटतम प्रतिद्वंदी
इज्यराज सिंह 4,44,040
अशोक जैन 16,981
अशोक कुमार 10,862
2009: इज्यराज सिंह, कांग्रेस

#जयपुर ग्रामीण
राज्यवर्घन सिंह राठौड़ 6,32,930
जीत का अन्तर: 3,32,896
निकटतम प्रतिद्वंदी
सी. पी. जोशी 3,00034
नवीन पिलानिया 31,617
2009: लालचंद कटारिया, कांग्रेस

#चूरू
राहुल कस्वां 5,95,756
जीत का अन्तर: 2,94,739
निकटतम प्रतिद्वंदी
अभिनेष महर्षि 3,01,017
प्रताप सिंह 1,76,912
कृष्ण कुमार सारण 13,977
2009: रामसिंह कस्वां, भाजपा

#झुंझूनूं
संतोष अहलावत 14,23,456
जीत का अन्तर: 1,13,456
निकटतम प्रतिद्वंदी
राज बाला ओला 254347
राजकुमार शर्मा 206288
राजबाला (निर्दलीय) 11740
2009: शीशराम ओला, कांग्रेस

#भीलवाड़ा
सुभाष बहेडिया 6,30,317
जीत का अन्तर: 2,46,264
निकटतम प्रतिद्वंदी
अशोक चांदना 03,84,053
गोविंद कुमार बैरवा 15,088
2009: सी.पी. जोशी, कांग्रेस

#भरतपुर
बहादुर कोली 5,79,825
जीत का अन्तर: 2,45,468
निकटतम प्रतिद्वंदी
सुरेश जाटव 3,34,357
महेन्द्र कुमार जाटव 22,090
2009: रतन सिंह, कांग्रेस


#नागौर
सी. आर. चौधरी 4,14,791
जीत का अन्तर: 75,218
निकटतम प्रतिद्वंदी
ज्योति मिर्घा 3,39,573
हनुमान बेनीवाल 1,59,980
2009: ज्योति मिर्धा, कांग्रेस

विश्लेषण प्रतिवेदन
*सांवरलाल जाट राजस्थान अजमेर द्वारा सबसे ज्यादा सांसद को इस्तेमाल करने वाले सांसद बने जबकि दूसरे नंबर पर सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती रहे।

*इसी तरह सांसद कोष के सबसे कम इस्तेमाल करने वाले सांसद के रूप में दौसा के सांसद रहे।

* 16 वीं लोकसभा में सांसद कोटे के इस्तेमाल करने में अव्वल  10 सांसदों में सांवर लाल जाट के बाद सीकर, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, राजसमंद, गंगानगर, पाली, बीकानेर, धौलपुर  व बांसवाड़ा रहे।

* 16 वी लोकसभा के राजस्थान में 25 बीजेपी सांसदों द्वारा कुल 415 करोड रूपए अपने कोष में से अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों हेतु लगाए जबकि 15वीं लोकसभा में यह राशि 425 .15 करोड़ थी अर्थात लगभग 8 फ़ीसदी ज्यादा थी।

* 2009 में होने वाले लोकसभा चुनाव में लोकसभा सदस्य जो वर्तमान में हैं उनमें से केवल 36 फ़ीसदी सदस्य ऐसे भी है जिन्होंने दोबारा टिकट मिले हुए निवर्तमान सांसदों को हराकर सांसद बने।

* अध्ययनों से यही ज्ञात होता है कि राजस्थान की जनता हमेशा परिवर्तन देखना पसंद करती है अन्य घटकों का उस पर असर कम ही होता।

* ऐसे में एक आकलन के मुताबिक वर्तमान में केवल 9 सांसद ही ऐसे हैं जो रिपीट होने की प्रबल संभावना संभावना रखते हैं।
मिलते हैं एक नए मुद्दे की तह तक जाने के लिए। आप बने रहे डॉ.नीरज मील के साथ, शुक्रिया।


No comments:

Post a Comment